5 अगस्त 2015 - 17:00
 अब अमरीका में भी बढ़ रहा है इस्राईल का बॅायकाट।

तेल-अवीव द्वारा फ़िलिस्तीनियों के उत्पीड़न और उनके साथ भेदभाव के विरोध में शुरू हुआ विश्व व्यापी इस्राईल के बहिष्कार का आंदोलन अब अमरीका में भी ज़ोर पकड़ रहा है।

तेल-अवीव द्वारा फ़िलिस्तीनियों के उत्पीड़न और उनके साथ भेदभाव के विरोध में शुरू हुआ विश्व व्यापी इस्राईल के बहिष्कार का आंदोलन अब अमरीका में भी ज़ोर पकड़ रहा है।
इस अभियान से बड़ी संख्या में अमरीकी शैक्षणिक संस्थान और विश्वविद्यालय जुड़ रहे हैं। बीडीएस के रूप में प्रसिद्ध इस्राईल के बहिष्कार आंदोलन से 293 विश्वविद्यालयों की छात्र यूनियनों ने और एक प्रसिद्ध प्रोटेस्टेंट चर्च ने जुड़ने का एलान किया है। बीडीएस कार्यकर्ताओं को आशा है कि वह इस आंदोलन द्वारा अमरीकी विश्वविद्यालयों एवं गिरजाघरों को फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों के समर्थन के लिए तैयार कर लेंगे। एक बीडीएस कार्यकर्ता का कहना था कि यूनाईटेड मैथॉडिस्ट चर्च अगले साल मई के महीने में एक सम्मेलन का आयोजन करके अपना निर्णय सार्वजनिक करेगा।
उल्लेखनीय है कि इस्राईल के बहिष्कार का आंदोलन सन् 2005 में 171 फ़िलिस्तीनी संगठनों ने शुरू किया था, जिसमें अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का पालन सुनिश्चित नहीं हो जाने तक विभिन्न क्षेत्रों में इस्राईल के बहिष्कार का फ़ैसला किया गया था।